वो धूप छोड़ती मुझे घायल करके
माँ ने बचा लिया सर पे आँचल करके
देखो फिर संवार लिया खुद को उसने
इन्ही बेड़ियों को पैर में पायल करके
मेरे बदन से तेरी ख़ुशबू आए
आ लगा लूँ तुझे संदल करके
एक लहर-सी उठी उसकी आँखों से
और थम गयी दिल में हलचल करके
जब भी वस्ल की बात कही मैंने
उसने टाला नहीं,फिर कभी,कल करके
अब जो हूँ, आधा-अधूरा हूँ 'रूहदार'
बस अभी आया हूँ उसे मुक़म्मल करके