हिज्र की ये तीरगी भी हट जायेगी फ़कत रात ही तो है कट जायेगी ऐ सर्दी! तुम अपने शबाब पर रहना वो लिहाफ़​-ए-बदन में सिमट जायेगी मेरे प्यार का एक पैग़ाम लेकर​ उसके गालों पे बालों की लट जायेगी इस घर में रहने वाले लोग हैं बहुत ज़रा-सी ख़ुशी है मगर बँट जायेगी छोड़ वृन्दावन गये मथुरा कन्हैया कौन गोपी यमुना के तट जायेगी