ये बस इक बार  हो जाए नज़र  जो चार  हो  जाए सरे   बाज़ार   हो  जाए ये बस इक बार हो जाए हमें भी  प्यार हो  जाए उन्हें जो देख लें हम तो हमारे होश उड़ जाएं दिलों के तार जुड़ जाएं दिल कि सहरा-सी बस्ती में कोई नदिया जो मुड़ जाए हमारा हाल वो पूछें तो हम बीमार हो जाएं ये बस इक बार हो जाए हमें भी  प्यार हो  जाए जब वो बोले तो हसीं उसकी हर बात लगे उसका सामने आना ख़्वाब​-ओ-ख़यालात लगे भीगी ज़ुल्फ़ों से गिरता पानी, जैसे बरसात लगे निगाह​-ए-नाज़ से चला वो तीर जिगर के पार हो जाये ये बस इक बार हो जाए हमें भी  प्यार हो  जाए तुझे बस देखते रहना और दिन का निकल जाना तेरा अंगड़ाईयां लेना और मौसम बदल जाना जब तुम पास हो बैठे फिर क्या ताज़महल जाना मुझ पर भी करम तेरा मेरे सरकार हो जाये ये बस इक बार हो जाए हमें भी  प्यार हो  जाए