हमने कुछ अच्छा देखा है
आज तेरा चेहरा देखा है
उसकी झील-सी उन आँखों में
कैसे बतायें क्या देखा है
ख़ुद को पाया दीवारों पर
जब उसने मेरा कमरा देखा है
तसव्वुर तुम्हारा तुम आ भी गए
शायद कोई सपना देखा है
क़तरा शबनम का पी जायेगा
जिसने भी सहरा देखा है
मुझको थोड़ी ख़ुशी हुई है
उसको जब तन्हा देखा है