करोडो खर्च कर बनाये है ये आलीशान से महल ,
उसी दहलीज पे रूपये को तरसते नन्हे हाथो को देखा है।
मैंने इंसान को पत्थर में बदलते देखा है।
चंद लोगों के लिए बनते हैं छपन भोग हर शाम जिस घर में ।
उसी घर बाहर गरीबों को भूख से तड़पते देखा है।
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।
बाँट आते हैं अनगिनत चादरें महफिलों में , चंद पलों के सम्मान के लिए,
उसी महफ़िल के बाहर सड़कों पर फकीरों को ठंड से ठिठुरते देखा है।
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।
यु हीं धर्मस्थलो में लाखों करोडो दे आते हैं दान में ,
पर चंद रुपयों के लिए उन्हें मैंने काम वाले को बदलते देखा है
मैंने इंसान को पत्थर में बदलते देखा है।
जिस माँ बाप ने पल पोश कर बड़ा किया
आज उसी माँ बाप को उन्हें वृद्धसहराम में भेजते देखा है।
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।
जीते जी कभी न दी रोटी माँ बाप को जिसने ,
मौत पर उनकी, आज उसको लगाते भंडारे देखा है।
मैंने इंसान को पत्थर में बदलते देखा है।
गजब का दौर है, देवी कहते हैं जिसे,
उसी की इज्जत को पैरो तले रौंदते देखा है
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।
मिसाल देता था जमाना जिस परिवार की एकता की ।
आज उसी आँगन में खिंचती दीवार को देखा है।
मैंने इंसान को पत्थर में बदलते देखा है।
इंसानो को मैंने गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते देखा है,
आदमी को ही, आदमी को डसते देखा है,
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।
इंसानो को आपने मतलब के लिए तलवे चाटते देखा है,
आपनो को ही आपनो को छलते देखा है
मैंने इंसान को पत्थर में बदलते देखा है।
अब्ब तो हो गयी है घृणा खुदसे,
इन सैतानो में मैंने खुद को शैतान बनते देखा है,
मैंने इंसान को इंसान से पत्थर में बदलते देखा है।