मैं तुम्हारी रक्षा करुँगी, मेरी रक्षा करना तुम
साथ चलूंगी मैं तुम्हारे, साथ मेरे चलना तुम।।

पगली बहना हूँ मैं तुम्हारी, मेरे प्यारे भैया हो तुम,
सहूंगी मैं तेरे सारे नखरे बस मेरी नाज उठाना तुम।

सुन भैया एक वचन देना इस राखी
बेटी होती नहीं परायी , माँ बाबा को, समझाना तुम।
मेरे फैसलों के लिए माँ बाबा से लड़ना तुम ।।

अब हर दिन और ना मेरा पीछा करना,
करना मेरा विश्वाश, अब मेरी जासूसी न करना तुम।।

सुन भैया एक वचन देना इस राखी
जो तू रूठे मैं मनाऊं, जो रूठूँ मैं मनाओ तुम,
जब तू रोये मैं हसाऊँ, जो रोऊँ मैं हंसाओं तुम ।।

जो पडूँ मैं कमजोर, मेरी ताकत बनना तुम
जीवन के हर मोड़ पर मेरा साथ रहना तुम ।।

सुन भैया एक वचन देना इस राखी
ना करना अपमान नारी का, ना देना उनको धोखा तुम,
बहन है तुम्हरी , मान , हर बहन की लाज बचाना तुम।।

नहीं जोड़ो पैसे दहेज़ के, बस मुझे काबिल बनाना तुम
जो कमाया, अपने भविष्य के लिए बचाना तुम ।।

सुन भैया एक वचन देना इस राखी
राखी के इस वचन को ताउम्र निभाना तुम,
अच्छा या बुरा-- वक़्त जैसा भी हो भूल ना जाना तुम।।

राखी का है बंधन प्यारा, इसे बांधे रखना तुम,
टूटे ना रिश्ते का धागा, इतना प्यार बनाये रखना तुम ।