किसके साथ हो अभी
किसके साथ रहती हो ?
===============
किसके साथ हो अभी
किसके साथ रहती हो ?
मुझसे तुम बिछड़ कर
क्या ?
खोइ-खोइ सी रहती हो ?
एक दिन तुम पाओगी
मेरी तस्वीर खबरों में।
उस दिन तुम सोचोगी
क्या ? खोया है तुमने ?
क्या अब भी मैं याद आता हूं
बारिश के वो दिन में।
छतरी लेकर साथ चला करते थे
जब हम मुश्किल में।
क्या वो भी हर मुश्किल में
तुम्हारे साथ खड़ा रहता है ?
मेरे जैसे वह भी क्या
तुम्हारे दिल में हर जगह रहता है ?
वफ़ा की बातें करके क्या तुम
उससे भी बेवफाई करोगी ।
मेरे जैसा उसको भी क्या तुम
पागल बना छोड़ोगी।
अब तो रुक जा
ये बेवफा.....
अब कितनों का
दिल तोड़ोगी ।
~ रंजन साव

