"चल पड़ूंगा मैं भी उनके साथ"
-----------------------------------
अब कलम चलती नहीं है
अब जुबान खुलती नहीं है ।
मेरे मुल्क में हैं सब पुतले
लाशों के पीछे चलती यहां है ।
देख आवाज़ आ रही है कहीं से
उसे तमाशा बता रहा है कोई ।
मेरे मुल्क में कौन है ये
कोई अन्दर का ही देशद्रोही ।
ढूंढ रही है नजरें मेरी
उस आवाज़ उठाने वाले को ही ।
चल पड़ूंगा मैं भी उनके साथ ही
वे है हम सब के अन्नदाता ।
- ✍️ रंजन साव

