कभी हाथ न छोड़ना, जो पकड़ा था तुमने।
ये साथ न छोड़ना, जो दिया है तुमने ।।

जो प्यार तुमसे पाया, हर पल में शामिल है।
अब बोलूं क्या तुम्हें मैं, तुमसे ही सब हासिल है।।

मैं जी नहीं सकता, जो तू नहीं मुझमें कहीं।
मैं मर नहीं सकता, तू ही तो जीती मुझमे कहीं।।