तुम कहीं मुझमे ही रहती हो।
मैं कहीं तुमसे ही जिंदा हूँ।।

तुम सदा आँखों मे रहती हो।
मैं तुम्हे ख्वाबों में मिलता हूँ।।

ये दिल मेरा जो था कभी, 
ये दिल मेरा है ही नहीं।
ये जिस्म मेरा है मगर,
इसपर तेरा ही राज है।।

आ जाओ बाहों में मेरी।
अब रह न पाता हूँ यहाँ।।

सब याद आता है मुझे 
वो पल जहाँ हम पास थे।।