कभी तुम जान लेते थे
कभी महसूस करते थे
हमारे दिल मे जो ख़्वाहिश है
उसे पहचान लेते थे।।

न हम बदले, न तुम बदले
बस बात नहीं हो पाती है।
एक टीस सी दिल मे रहती है
जब बात नहीं हो पाती है।।

आ जाओ अब , कुछ कह भी दो
यूँ चुप नहीं रहते सनम।
हम आप के हैं, हर जन्म
ये बात तो मानों सनम।।