पापा
पापा!! मैं एक चीज़ मांगूँ तो
पूरा का पूरा बाज़ार ही ले आते थे।
मेरे बीमार हो जाने पर
अपना टूर बीच में छोड़ ही लौट आते थे।
पापा!! चाहे कुछ भी हो जाए
आप अपना किया हर वादा निभाते थे।
सरचढ़ा कर रखा है इसको
सभी आपको ये ताना सुनाते थे।
मेरी उपलब्धियों पर सिर ऊँचा कर
कैसे गौरवान्वित हो जाते थे।
मेरी विफलताओं पर भी
मुझ पर इतना विश्वास जताते थे।
पग-पग पर मेरे भीतर
आत्मविश्वास जगाते थे।
कुछ भी हो जाए बेटा!! मैं खड़ा हूँ साथ तेरे,
ये कह कर विश्वास बढ़ाते थे।
बड़ी हिम्मत है मुझमें, ऐसा सब का कहना है,
आज मैं चाहती हूँ आप सब को बताना।
मेरे पापा ने ही तो सिखाया है मुझे
विषम परिस्थितियों में डट कर खड़े हो जाना
श्रुति
