परीक्षा है एक शैक्षिक त्योहार

इसमें रखना है अपना अपना विचार

एक सत्र में जो कुछ सीखा

उसे आज करना है उद्गार

परीक्षा है एक शैक्षिक त्योहार

एक प्रश्न पत्र आएगा

हजारों जवाब से भर जाएगा

किसमें कितना है दम

इसी से पता चल जाएगा

परीक्षा का दिन खुशियां अपार

परीक्षा है एक शैक्षिक त्योहार

हालांकि कुछ बच्चे डरते हैं

अपने को कच्चा समझते हैं

उनमें जोश शिक्षक का काम

रण में कूद लेकर हथियार

परीक्षा है एक शैक्षिक त्योहार

आलोक कुमार मिश्र