कल रात सपने में उसका चेहरा नजर आया

स्कूल ड्रेस में अपनी सखियों के साथ कहीं जा रही थी

मैंने उसे खिड़की से देखा और एक कदम पीछे हट गया

मेरे दोस्त ने पूछा क्या हुआ आलोक

मैंने उसकी तरफ इशारा कर दिया हालांकि वह मुझे छोड़ चुकी है

पर फिर भी जब मुझे वह दिखती है मैं बहुत बेचैन हो जाता हूं

अब तो वो सपने में भी आने लगी है

जिसको मैं कब का भूल चुका हूं

पर किसी ने कहा है,

किसी एक चेहरे को भूलने के लिए एक उम्र भी कम है

शायद इसीलिए उसका चेहरा आया होगा।

आलोक मिश्र

(प्रकाश)