एक कहानी मेरी भी


एक कहानी मेरी भी

छोटी,नाटी,टेढ़ी भी

था जब मैं छोटा

करता था बड़े काम

अब मैं हो गया बड़ा

बस दिन रात करता हूँ आराम

लोग मुझे कायर निठल्ला कहते है

मारते नहीं हैं बस डांटते रहते है

मुझ से आती है बदबू इसलिए दूर ही रहते है

पर मैंने सोचा कुछ तो करूंगा

पता नहीं क्या पर करूँगा

दिखा दूंगा दुनिया को कि मैं कायर नहीं

एकदिन मै अपना लक्ष्य जरूर पूरा करूंगा।

आलोक