जो तुम्हारा हाल बिन बताए ही समझ जाए
जो तुम्हारी मुस्कुराहट के पीछे छिपे दर्द को भी समझ जाए,
जो तुम्हारी हर खुशी और गम में शामिल हो जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जिससे बात करते वक्त कोई शिकंज महसूस न हो
जिससे उसका वक्त मांगने की तुम्हे जरूरत न हो,
जो तुम्हारे मुश्किल दौर में भी साथ तुम्हारे खड़ जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जो दोस्ती का , प्यार का सही मतलब समझता हो
जो सिर्फ अपना अकेलापन दूर करने के लिए ही तुमसे बात ना करता हो,
जो साथ चले और ताउम्र साथ रह जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जिसके साथ रहो और गम भूल जाओ
जिसके जाने पर तुम मायूस हो जाओ,
जिसके साथ रहने से मुस्कान तुम्हारी वापस आ जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जो ढूंढता हो तुममें तुम को
जो बताए तुम्हें कि तुम सबसे अलग हो,
जो वाकिफ तुम्हें खुद से करवाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जो साया बनकर साथ रहे
जो काबिलीयत को तुम्हारी उजागर करे,
जो बनकर उजाला तुम्हारी ज़िंदगी को रोशन कर जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
जिसके आने से ज़िंदगी तुम्हारी खूबसूरत बन जाए
जिसके महज साथ रहने से ही हौसला तुम्हारा बड़ जाए
जो तुम्हारे जीने की, तुम्हारे मुस्कुराने की वजह बन जाए
कितना अच्छा होगा ना अगर ऐसा कोई मिल जाए।
