हर शायर की एक जवानी होती है

उस मे उसकी प्रेम कहानी होती है


किसीकी आधी तो किसीकी पूरी होती है

किसीकी नयी तो किसीकी पुरानी होती है


कोई न कोई उसकी दीवानी होती है

उसमे में ही जिंदगी बितानी होती है


इस पल में एक उम्र चुरानी होती है

यही तो जिन्दगी की रवानी होती है


-बिरजू गोहेल