कोई मुझे चुपके से देखता होगा शायद?

कोई मुझे दिल से चाहता होगा शायद?


कोई मुझे देखकर मुस्कुराता होगा शायद?

कोई मुझे अपनी धड़कन मानता होगा शायद?


कोई मुझे ख़्वाबों में ढूंढता होगा शायद?

कोई मुझे दुवाओ में माँगता होगा शायद?


कोई मुझे इजहार करने से डरता होगा शायद?

कोई मुजे एक तरफा प्यार करता होगा शायद?


कोई मुझे शायरी में लिखता होगा शायद ?

कोई मुझे डायरी में ढूंढता होगा शायद ?


- बिरजू गोहेल