मेरी साइकल भी जहाज हुवा करती थी।

बचपन के किस्सो की यार हुवा करती थी।

अँधेरे राहो की वो बात हुवा करती थी।

बचपन मे मेरा प्यार हुवा करती थी।

मेरी साइकल भी जहाज हुवा करती थी।


सेहत का वो बहुत खयाल रखा करती थी।

हमेशा वो तेज़ भागा करती थी।

रास्तो के खड़ो को तार लिया करती थी।

धड़कने तेज़ किया करती थी।

मेरी सायकल भी जहाज हुवा करती थी।


रास्तो में वो मुजे गिराने का काम करती थी।

हाथ-पेर के जख्मो का कारण हुवा करती थी।

दवाई ओर पट्टी का वो ही कारण हुवा करती थी।

पापा ओर माँ की डांट का वो ही कारण हुवा करती थी।

मेरी साइकल भी जहाज हुवा करती थी।


स्कूल की राहो का सहारा हुवा करती थी।

गलियो में घूमने का बहाना हुवा करती थी।

मेरी खुशियों का किनारा हुवा करती थी।

बचपन मे मेरा खिलौना हुवा करती थी।

मेरी साइकल भी जहाज हुवा करती थी।