क्या पता मुझपे इतना असर हो जाएगा
इश्क़ का भारी कहर हो जाएगा 

मै चाहता हु जिसको भी 
वो मुझसे बे-खबर हो जाएगा

वैसे तो बहुत खूबसूरत है वो
पर मेरे लिए वो ख़ंजर हो जायेगा

कही से भी क्यो ना शिखलू जादू-टोना
पर उसपे वो बे-असर हो जायेगा

ग़र वो नही मिल पाई मुझे तो
मेरा दिल भी पत्थर हो जायेगा |