ये युग कैसा आया है।
लगता है कलयुग छाया है।
सबके मन को वश में करने
लगता है कली आया है।
हो गए है वश में हम
अब दूर नही है नाश हमारा।
अपने हाथों में ही ले कर बैठे
रहते है कली की माया।
ये मोबाइल नही ये काया है।
यही तो कली की माया है।
व्यस्त करे हम वक्त हमारा
यही कली ने चाहा है।
कु-बुद्धि , निर्बल मन हो।
यही कली को भाया है।
बैठे-बैठे करो स्वागत कली का।
क्योंकि यही कलयुग का राजा है।
