मौत का है भरोसा एक न एक दिन आएगी।
ज़िंदगी का क्या भरोसा एक न एक दिन जाएगी।
लिख रहा हूँ आज मैं, ज़िंदगी तेरा ये गीत।
सच में तू कैसी है आज तू खुद पहचान जाएगी।

कोई घुट-घुट के जी रहा है, कोई ज़िंदगी से घुट रहा है।
कोई मर-मर के जी रहा है, कोई जिंदा होके मर रहा है।
कोई आँसुओं में जी रहा है, कोई बिना आँसू मर रहा है।
कोई बिना पैसे जी रहा है, कोई पैसा होकर मर रहा है।
मर रहा हर वक्त कोई न कोई यहाँ,
ये तो बतला दे ज़िंदगी, तू कब हमें चैन दे पाएगी।

Continue ............ भाग -२