कोई युद्ध में भी जी रहा है, कोई सफर में भी मर रहा है।
कोई हालातों से डर रहा है, कोई डर कर भी लड़ रहा है।
कोई तकलीफ से रो रहा है, कोई तकलीफें झेल सो रहा है।
कोई ज़िंदगी से खुश नहीं है, कोई मौत को न माँग रहा है।
माँग रहा हर वक्त कोई न कोई यहाँ,
ये तो बतला दे ज़िंदगी, तू कब हमें ज़िंदगी दे पाएगी।

लिख रहा हूँ आज मैं, ज़िंदगी तेरा ये गीत।
सच में तू कैसी है आज तू खुद पहचान जाएगी।


----- समाप्त -------