“पोंगाला वालों की मातृभूमि”
-----------------------------------
"केरल — पोंगाला वालों की अपनी मातृभूमि!
जहाँ हर आँगन में उबलती है भक्ति की हाँडी,
और धुआँ ही राष्ट्रगान बनकर उठता है।
सड़कों पर भीड़ नहीं — आस्था का समुद्र है,
जिसमें तर्क की नाव डूब जाती है चुपचाप।
यहाँ प्रश्न नहीं पकते,
बस चावल और गुड़ ही उबलते हैं।
और मातृभूमि मुस्कुराती है —
“देखो, मेरे नागरिक कितने पवित्र हैं!”
