"नन्हे सपनों की राख पर जलती हुई रात,
अँधेरों में गूँजता जेफ़्री एप्स्टीन — का अभिशप्त नाम।
क्रूर दृश्यों पर झुकी उत्सुक निगाहें,
और फिर करुणा के अभिनय में बहते बनावटी आँसू।
लिंक की डोर से फैलती काली सुरंगें,
भोले चेहरों पर नैतिकता का उजला मुखौटा—
भीतर ही भीतर सिसकता केरल, अपने ही प्रतिबिंब से आहत।"

