शहर तन्हा सफ़र तन्हा..



शहर तन्हा सफ़र तन्हा बशर तन्हा जमाने में.!

कोई  है भीड़ में तन्हा तो कोई आशियाने में.!!


बिता दी ज़िंदगी जिसने वफ़ा रिश्ते निभाने में.!

है रोता आज वो तन्हा न जाने क्यूँ विराने में.!!


चला आया कहाँ हूँ मैं जहाँ हर ज़िंदगी तन्हा.!

है सबके साथ हर कोई मगर तन्हा ठिकाने में.!!


किसी से ज़िंदगी रूठी,कोई ख़ुद रूठ बैठा है..!

जिसे देखो वही मश़गूल ग़म अपना छुपाने में.!!


बशर हर खोखला दिखता हँसी भी खोखली सबकी.!

न जाने दर्द क्यूँ  दिखता सभी के मुस्कुराने में.!!


परेशां हाल है ख़ुद में यहाँ हर शख्स जाने क्यूँ.!

लगी है आग घर में पर बिफ़ल उसको बुझाने में.!!


अजब दस्तूर-ऐ-दुनिया "बशर" करता बसर यारों.!

है जिंदा ख़ुद नही लेकिन लगा मुर्दे जलाने में.!!



विनोद सिन्हा "सुदामा"