टूट के वो पेड़ से पत्तो का गिरना
हवा से कभी इधर कभी उधर जाना
कभी रहता था जो झूलता डाल पे उसकी
बिखेरता रहता था हवाओं को यहां वहां
थके जो आये छाँव में उसकी
पत्तियों से अपनी राहत पहुचाना
आज हैं नजरों से ओझल वो
सूख के कहीं जमीन पे पैरो तले
खबर ही नहीं है किसी को उसकी
जैसे कभी वो था ही नहीं
मैं देख के इसको सोच रहा हूं
कहि ये कह तो नहीं रहा कहानी मेरी
खुद को जो पैरो तले महसूस कर रहा हूं
टूटा नहीं पर तोड़ा गया हूँ
रहा ना किसी काम का अब
कह कर छोड़ा गया हूँ
था जो कभी नजरो में सबों के
अब बेकार समझ के फेका गया हूँ
था जिस उस डाल पे कभी घर मेरा
मैं उस पेड़ से निकाला गया हूँ
- विनय