कहना हैं बहोत कुछ उन आदरणीय सह कवियों से

जिनकी एक नजर ने मेरे शब्दों को अमर कर दिया


कहना हैं बहोत कुछ उन लोगो से

जिनके कथन ने हृदय को छू लिया


और नमन हैं उस मंच "कविशाला" को

जिसने मेरे नाम को एक नाम दिया


मेरे शब्दों को आपके होठों पे सुन 

मैं जीता नहीं हजार जन्म निभा जाता हूँ


वरना मेरी इतनी औकात ना थी

की ये 'विनय' खुद को भी खुद कह सके


और कहना है कुछ मेरी कलम को भी आपसे

ये कोशिश करेगा कि कुछ आप जैसा कह पाये


जो नाम कमाया हैं आपके शब्दों ने

थोड़े मेरे शब्द भी उस लायक हो जाये



- विनय