माँ भारती का पर्व हैं आया
ले कर खुशियो की सौगात
आओ झूमे नाचे गाये
इस शुभ दिन को पावन सब मनाये
पर भूल ना जाना
बलिदान उन वीरो की
यूँ ही नहीं पाया हमने इस दिन को
पुरखो ने खेली हैं खून की होली
देखो आंच ना आये शान पे इसकी
बड़े नाजो से सौपा हैं पुरखो ने जो
चाहे जान चली जाए पर
शान ना इसकी कम होने पाये
हैं तेरा भी धर्म हैं मेरा भी धर्म
माँ भारती की शौर्य कभी हो ना कम
संभालना तुम भी संभालूंगा मैं भी
और कहना तुम भी कहूंगा मैं भी
जय हिंद ! जय हिंद ! जय हिंद
- विनय