लिखना चाहता हूँ बहोत कुछ
पर ऐंसा लगता हैं थक गया हूँ
समय को भला कैसे मैं समय दूँ
अब जो दुनियादारी में घिर गया हूँ
कुछ था जो वक़्त हाथो में मेरे
बहोत कुछ कहा मैंने शब्दों में मेरे
कहना था ना जानें और कितनी बातें
पर दुनियां के बाज़ार में आ गया हूँ
दिल कहता हैं वक़्त अभी हैं और बाकी
शब्द भी बेचैन हैं उतरने को कलम से
पर दोस्तों मैं सच में थक गया हूँ
वक़्त को अब कैसे मैं वक़्त दूँ
मैं दुनियां के बाज़ार में आ गया हूँ
- विनय