क्या ऐंसी भी वो नींद खुली थी मेरी

सब की आंखें क्यो नम थी इतनी


जाने कौन वो लेटा हुआ था

जानें क्यों सब उसको घेरे हुए थे


आखिर ऐंसी भी क्या बेचैनी थी

सब एक दूसरे से क्या पूछ रहे थे


बस मातम ही मातम था चारो तरफ

और पास खड़ा मैं सब देख रहा था


तभी जो चादर हटी मैं दंग रह गया

खुद को उस जगह पे देख मैं सन्न रह गया


वो शरीर था मेरा जो अब ना था मेरा

वो कल रात की ही तो बात थी


वो घर था मेरा और था मैं उस घर का

अब रहा ना मैं मेरा और किसी का


क्या कुछ कहा था मैंने खुद से खुद को

टूटा था मैं जमाने से पर हारा नही था 


कुछ यूं टूटा मैं अपनों से

एक नींद में ही जंग हार गया


जो आंख खुली मेरी

खुद से खुद को जुदा पाया


पर मैं हारा नहीं हराया गया हूँ

आज मैं भी होता जमाने में


पर अपनों से बड़ा सताया गया हूँ

कुछ दर्द हैं ऐंसे जो बया कर नहीं सकता


जीते जी तो चुप रहा मैं 

पर मर के भी मुँह खोल नहीं सकता


चलो अब अलबिदा हैं दोस्तो 

फ़ोटो में कही दिख जाउंगा


हैं कुछ जो चाहने वाले मेरे

उनकी यादों में नजर आउंगा




~ विनय