कैसे बतलाउ मैं तुम्हें "इश्क़"
क्या अहसास वो होती हैं
कभी मेरी गली भी आया करो
जर्रा जर्रा उसका अहसास दिलाती हैं
मैं लाख छुपाता हूँ जमाने से
पर वो मुझमें अब भी दिख जाती हैं
ये अलग बात हैं वो साथ नहीं
हैं बंदिशे रश्मो रिवाजो की
पर कहाँ मेरे अहसासों पे पहरा हैं
वो वैसे ही आज भी मेरे बालों को सहला जाती हैं
मेरे चेहरे पे सिकन मुझसे पहले ही पढ़ जाती हैं
कैसे मैं कहु तुम्हें हैं वो अमानत किसी की
पर कानों में अब भी वो यही कह जाती हैं
साथ तन का तो दो वक़्त का खेल हैं
ये "मीरा" मन मंदिर से हारी हैं जो तुझपे
लाज तू रखना अपनी मोहब्बत की दिल से
महसूस करके बातो को उसकी
मैं तो यूँ ही मोहब्बत किये जा रहा हूँ
इश्क़ को और कैसे समझाउ मैं अब कभी मेरी गली भी आया करो
~ विनय
