कहीं धनवानों को धन मिल रहा

तो कहीं भूखों का हक़ कोई ले रहा


कहीं महलों में कोई सो रहा 

तो कहीं एक फर्श तक को कोई तरस रहा


कहीं कोई सोच रहा की उचे महल कैसे बनायेगा

तो कही कोई एक निवाले तक को तरस रहा


क्या दुनियां ऐंसे ही बनाया था मैंने

आज वो भी हैं इस उलझन से जूझ रहा


जब जब एक गरीब हैं उससे ये पूछ रहा


की बनाया तो एक सा पर

एक सी खुशियां क्यो ना दी


एक सा खून तो दिया पर

एक सी इज़्ज़त क्यो ना दी



- विनय