हाथ पकड़ के चलना सिखाया
जो ठेस लगी तो उठना सिखाया
मेरी परछाई में वो रहता था
पल पल की खबर वो रखता था
मेरा हिम्मत था उससे
मेरा यकीन था उससे
आज नही हो तो अहसास होता हैं
जिसकी अहमियत ना थी कभी
वो ही पल पल इतना याद आएगा
आज हूँ मैं जो भी उसका अहसास दिलाएगा
- विनय