तमाशा जारी रहेगा मैं तो चली जाऊँगी,

होने का गुमाँ रहेगा मैं तो चली जाऊँगी


गुँजती रहेगी मेरे खामोश दर्द की सदा,

बाक़ी मेरा निशाँ रहेगा मैं तो चली जाऊँगी


सदियों दोहरायेगा ज़माना मेरे फसाने को

यादों का धुँआ रहेगा मैं तो चली जाऊँगी


और भी आएंगे तुम्हारा दिल बहलाने वाले

चलता ये कारवाँ रहेगा मैं तो चली जाउँगी


तख़य्युल मेंं ही होगा अब गुज़र #bina का,

मिलन का अरमाँ रहेगा मैं तो चली जाउँगी

#bina