तेरे बाद तेरे जैसा मिला नहीं है
इश्क़ जगाने वाला तुझ सा मिला नहीं है
देख के जिसको दिल में नर्वस फीलिंग आये
आँख मिलाने वाला तुझ सा मिला नहीं है
जिसके मुँह से अपनी शिकायत सुनना चाहूँ
मीठा बोलने वाला तुझ सा मिला नहीं है
जिसकी हर एक बात पे ख़ुशी से हामी भर दूँ
ऐसे मुझे समझाने वाला मिला नहीं है
जैसा भूलता था सब कुछ मुस्कान से तेरी
कारगर उतना मुझपे कोई नशा नहीं है
न देखूं जिसको तो मै विचलित हो जाऊं
उत्सुकता से इतना किसीने भरा नहीं है
और मिले हैं मुझको दिल बहलाने वाले
दिल धड़काने वाला तुझ सा मिला नहीं है


