चाँद कभी, चंचल कभी उदास दिखाई देता है

जैसा मन हो अचेतन, संवेदना हो भीतर की,

वैसा ही अनायास दिखाई देता है.


विज्ञान को समझने वाले, गड्ढे भी देख लेते हैं

कवि को प्रकृति का दिव्य आभास दिखाई देता है.


शीतलता प्रदान करती चंद्रमा की किरणें,

अंधेरी बस्तियों में कोई त्योहार दिखाई देता है.


उद्गम स्थल है अनगिनत कृतियों, रचनाओं का

कलाकार को चित्र नहीं, कैनवास दिखाई देता है.


पहले गुनाह होते थे रातों में अधिक,

अब दिन के पहर भी, चाँद शर्मसार दिखाई देता है.