हर सुबह ऊपर वाले को

धन्यवाद कहता हूँ..

सर पर छत है,

बैठने को सोफ़ा,

परिवार संग रहने का तोहफा,


भोजन भी है,

मनोरंजन का आयोजन भी है!


मोबाइल की सुविधा है,

बात करने को दोस्त इतने सारे, कि दुविधा है।


बहुत लोगों को नसीब नहीं होता,

हर कोई खुशनसीब नहीं होता।


~भुवन बाम