चन्द्रमा छोड़ चले अपना स्थान
सरिताएं सुनाती मधुर गान
पवन चूम के धरा को धीमे से शोर मचाती है
नभ में तिमिर छंटने वाला है
अरे ! उठ जा रे बंधू
सवेरा होने वाला हैभ्रमित सपनों को छोड़ के
कर्त्तव्य-पथ से स्वयं को जोड़ के
अरे ! निकल पड़ रे बंधू, नयन-पट खोल रे बंधू
सवेरा होने वाला हैजो अब चूका
तो जग छूटा
तीर-कमान साध ले
समर रचने वाला है
अरे ! उठ खड़ा हो रे बंधू
सवेरा होने वाला है