डरे सहमे मासूम मन में असंख्य असहनीय पीड़ाएं करवटें लेती है भिंची हुई मुट्ठियों में उम्मीदें साँसे भरती है दुआओं के साथ सुइयां चुभती है नसों में पूर्ण से सम्पूर्ण की इस यात्रा में चद्दर लहू से रंग के ही दम लेती है दबे होंठ भिंची जाड़े अधखुली आँखें पुकारती चीख के बीच शैय्या के सिरहाने समय मंद मंद मुस्कुराता है जब मुहब्बत जन्म लेती है