बहती नदियों को,
उन्मुक्त गगन को,
नववर्ष की शुभकामनाएं।
सरहद के पहरी को,
आँगन की डेहरी को,
नववर्ष की शुभकामनाएं
माँ-बाप के आँचल को,
दादी-नानी की लोरी को,
तपते धोरों को,
कोहरे में लिपटे गांव को,
नववर्ष की शुभकामनाएं।
बचपन के यार को,
हर साथी दिलदार को,
जवानी के प्यार को,
भाई-बहन की तकरार को,
नववर्ष की शुभकामनाएं।
सर्वत्र स्वस्ति को,
सर्वत्र शांति को,
सर्वत्र पूर्ण काज को,
सर्वत्र मंगल-कल्याण को,
समस्त ब्रह्मांड को,
नववर्ष की शुभकामनाएं।


