'मिट्टी में दबे रक्त चिन्ह' ----------------------- स्मृतियों में अंकित है दृश्य अदृश्य वो पल कानों में आजतक गूंजते है वो धीमे-धीमे पदचाप अब भी सुनाई देता है वो करूण रूदन और वो झाड़ियों से होते हुए धम्म से मेरा मिट्टी पर गिरना सुरक्षित है वो पल मेरी स्मृतियों में जब उस कालरात्रि में मेरा मल्ल-युद्ध हुआ था और मेरे रक्त की एक-एक बूंद प्यासी मिट्टी ने चूसी थी आज भी जब पढ़ती-सुनती हूँ कहीं-कहीं तब एक पल स्मृतियों में उभरते है मेरे पांति के मिट्टी में दबे रक्त चिन्ह