ये कौन से मुकाम पर आकर ठहर गए हम जहाँ बात करनी तुमसे इतनी मुश्किल क्यूँ है जुबान पर ये कैसी कटार रखी है जो लब फूटे तो आँखों को परेशानी क्यूँ है एक लम्हा लूट के ले गया तेरा - मेरा सबकुछ थमी जिंदगी में अब इतनी रफ़्तार क्यूँ है वक़्त इतना सुस्त तो ना था पहले कभी अब हरेक आहट पर ये दिल इतना बेकरार क्यूँ है ये कौन से मुकाम पर आकर ठहर गए हम जहाँ बात करनी तुमसे इतनी मुश्किल क्यूँ है