हुक्म सरकारी है
जरा जोर से बजाओ
मन करे या ना करे
मुर्गा बनके
बांग, जोर से लगाओ
हुक्म सरकारी है
जरा जोर से बजाओ
मन करे या ना करे
कुत्ता बनके
दुम, जोर से हिलाओ
हुक्म सरकारी है
जरा जोर से बजाओ
मन करे या ना करे
सूअर बनके
नाक, हर जगह घुसाओ
हुक्म सरकारी है
जरा जोर से बजाओ
मन करे या ना करे
गधा बनके
बोझ, उठाते ही जाओ
हुक्म सरकारी है
जरा जोर से बजाओ
मन करे या ना करे
लक्कड़बग्घा बनके
लार, लपर-लपर माल पर टपकाओ
हुक्म सरकारी है जी
जरा जोर से बजाओ
चाकरी की ताल में
स्वाभिमान को दबाओ
हुक्म सरकारी है...
हुक्म सरकारी है...
हुक्म सरकारी है...
जी, जरा जोर से बजाओ... !