दिखता नहीं कोई ध्रुव यहाँ
कैसे अपना मार्ग पहचानूं
तत्व गया,
सत्व गया,
तन गया,
धन गया,
अर्जित यहाँ सब सुयोग गया,
कैसे प्रशस्त करूं स्वयं को
कैसे अपना पथ पहचानूं
ना आशा,
ना आकांक्षा,
ना तृष्णा,
ना लोभ,
निष्क्रिय जग-जीवन है
कैसे सुधा रसपान करूं
कैसे अपना मार्ग पहचानूं
अवरूद्ध हुआ,
निष्काम हुआ,
स्वयं समाप्त हुआ,
अगणित अमंगल विचारों में जकड़ा जाता हूँ
दिखता नहीं कोई ध्रुव यहाँ
कैसे अपना मार्ग पहचानूं
अंधेरे की अद्भुत भूल-भुलैया में
स्वयं से आंख-मिचौली में
काल में समाता हूँ
विलूप्त होता जाता हूँ
अब दिखता नहीं कोई ध्रुव यहाँ
कैसे अपना मार्ग पहचानूं