यूँ गुमशुम रहना ठीक नहीं आओ बात करें
मन में दबी जो बातें है उनको साझा स्वीकार करें
जो बीत गया उसको अब दरकिनार करें
नवसेज तैयार करें आओ बात करें
मौनी बोल रहे है मुनि तौल रहे है
हम भी शब्दों का संचार करें आओ बात करें
आशाओं ने दीपक में लौ जलाई है
हम भी रोशन जज्बात करें आओ बात करें