जब दिल अपना टूट जाता है

जब सीना दर्द से भर जाता है

आंखें आंशुओं से भर जातीं हैं

आंखों को कुछ ना दिखाता है


जो दिल की ना कर पाते हैं

वो जीते जी मर जाते हैं

लफ्ज़ों से कभी जो बयां ना किया

वो आंखों से बयां कर जाते हैं।

तुम हमको छोड़ जो जाओगे

फिर जिंदा हमें ना पाओगे


जुदाई हम ना सह पाएंगे

बिन तेरे रह ना पाएंगे

तुम आस मेरी, तुम सांस मेरी

दिल की धड़कन, विश्वास मेरी

आंखों की ज्योति बन जाती हो

बन जाती जीवन का उल्लास मेरे