फिर से होगी धूप-छांव, देखो हमारे गांव में

आ गया है फिर चुनाव, देखो हमारे गांव में

पिछली बार नेता जो आए थें, फिर आएंगे यहां

बिना पानी लेकर के नाव, देखो हमारे गांव में


वादों की जो पोटली पिछली, उनकी पुरानी हो गई

झाड़कर के लेकर आएंगे वो, देखो हमारे गांव में

कुछ नए नेता भी उभरेंगे, कुकुरमुत्ते की तरह

कुरेंदेंगे वो हमारे पुराने घाव, देखो हमारे गांव में


फिर से होगी धूप-छांव, देखो हमारे गांव में

आ गया है फिर चुनाव, देखो हमारे गांव में


जाति और मज़हब के ऊपर, वो लड़ाएंगे अब हमें

अबकी हमको बचना है इससे, देखो हमारे गांव में

मिलकर के रहेंगे सभी तो, भर जाएंगे अपने घाव सब

कोई भी ना तोड़ पाएगा तब हमें, देखो हमारे गांव में


फिर से होगी धूप-छांव, देखो हमारे गांव में

आ गया है फिर चुनाव, देखो हमारे गांव में


अपनी तकदीर हमको बनानी है, बनाएंगे सभी

लेके आएंगे शिक्षा की छांव, देखो हमारे गांव में

अबकी मुद्दे हम बनाएंगे सारे, और सुनेंगे सभी

अबकी होगा आदर्श चुनाव, देखो हमारे गांव में


फिर से होगी धूप-छांव, देखो हमारे गांव में

आ गया है फिर चुनाव, देखो हमारे गांव में