क़िस्मत थी कुछ नटखट मेरी
रास आती थी झंझट मेरी
जब भी ख़ुशियों ने दस्तक दी
उल्टी कर दी करवट मेरी
बिस्तर पर अब तक बेचैनी
दिखलाती ही सिलवट मेरी
ख़ाली पन को गिनते गिनते
जाए उँगलियाँ भी कट मेरी
एसे तो ना चल पाऊँगी
करती है साँसे हट मेरी
आँसूँ इतनी बार मिले कि
बन गई आँखें पनघट मेरी।
ग़ज़ल
बहर : फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन

