ख़ूबसूरती
ख़ूबसूरती जो कमाई नहीं ताप की
अनायास मिलती है शक्ल माँ-बाप की
ख़ुद निखरने लगती है, ख़ुद ढल जाती है
मेहनत तो इसमें ना ढेली भर है आप की।
फिर भी अकड़ आसमान अड़ जाती है
सुंदरी इतरबावली हो मंडराती है
चमड़ी के उस निखार का भी घमंड उसे
जो धूप लगते मात्र ही में सड़ जाती है।
वास्तविक ख़ूबसूरती तो स्वभाव है
बोद्धिक लोगों का इसी बात पे झुकाव है
और आप जिसे ख़ूबसूरती बताते हैं
कुछ नहीं ये आपका हार्मोनल चढ़ाव है।
- Bhupendra Singh Khidia

